IPL 2023: धर्मशाला के होटलों में एडवांस बुकिंग, पर्यटन कारोबार के लिए अच्छे संकेत

[ad_1]

ipl 2023 in dharamshala hotels advance booking in mcleodganj

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम।
– फोटो : संवाद

विस्तार

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित आईपीएल मैचों को लेकर पर्यटन नगरी के होटलों में एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला, मैक्लोडगंज में मैच के लिए शुक्रवार तक 10 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग दर्ज हो चुकी है जोकि होटल कारोबारियों सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सुखद संकेत है।

इससे आने वाले समय में होटल कारोबार के पटरी पर आने की उम्मीद है। होटल कारोबारियों की मानें तो भारत-आस्ट्रेलिया का मैच रद्द होने से धर्मशाला में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। अब आईपीएल मैचों को लेकर होटल कारोबारियों को कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

वीकेंड से पहले मात्र 30 फीसदी होटल बुक

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में वीकेंड से पहले मंदी का दौर है। शुक्रवार को पर्यटन नगरी के होटलों में मात्र 30 फीसदी होटल बुकिंग ही दर्ज हो पाई है। पर्यटन सीजन के दौरान मैक्लोडगंज में पर्यटकों का अच्छा रुझान देखने को मिलता है।  

आईपीएल मैचों को लेकर धर्मशाला-मैक्लोडगंज के होटलों में 10 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जोकि होटल कारोबार के लिए अच्छे संकेत हैं। इससे उम्मीद है कि आने वाला पूरा सप्ताह ही होटल कारोबारियों के लिए सुखद रहेगा। – राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *