Bihar : दरभंगा का सांसद कैसा हो, आधे बोले संजय झा तो आधे बोले फातमी जैसा हो, मंच छोड़ उतरे ललन

[ad_1]

Bihar: Slogans of Fatmi and Sanjay Jha raised in JDU workers conference, Lalan left the stage

मंच छोड़ नीचे बैठे ललन सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के सामने ही कुछ लोग संजय झा के पक्ष में तो कुछ लोगों ने मो. अली अशरफ फातमी के पक्ष में नारे लगाए। इस दौरान ललन सिंह ने नारा लगाने से मना भी किया लेकिन कार्यकर्त्ता नहीं माने तब गुस्सा में वह मंच से उतर कर नीचे बैठ गये।

कार्यकर्ता सम्मेलन दो खेमे में बंटा

दरअसल दरभंगा मेंके पोलो मैदान में जदयू कार्यकर्त्ता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जल संसाधन और सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री संजय झा पहुंचे थे। लेकिन वहां पहुंचते ही कार्यकर्ता जोर जोर से नारे लगाने लगे। कार्यकर्ता सम्मेलन दो खेमे में बंटा दिखने लगा। मो. अली अशरफ फातमी और संजय झा गुट के लोग, “दरभंगा का सांसद कैसा हो” का जबरदस्त नारेबाजी करने लगे। कोई कहता “फातमी साहब जैसा हो” तो कोई कहता “संजय झा के जैसा हो”। इसके बाद कार्यक्रम में जोर जोर से हंगामा होने गया। हालांकि मो. अली अशरफ फातमी और संजय झा दोनों मंच से कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील करते रहे। फिर ललन सिंह ने भी नारा लगाने से मना किया लेकिन इसके बाद भी जब कार्यकर्ताओं ने नारा लगाना बंद नहीं किया तब ललन सिंह कार्यकर्ताओं की हरकत से नाराज होकर मंच से नीचे आकर कार्यकर्ताओ के बीच में जाकर बैठ गए।

 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *