जम्मू कश्मीर: जेवान में बन रहा है पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट आवास, LG ने जांचा निर्माणकार्य

[ad_1]

LG manoj Sinha reviews construction of transit accomodation for PM package employees at Zewan srinagar

LG Manoj Sinha
– फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर के जेवान में पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे ट्रांजिट आवास पर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने निर्माणस्थल का दौरा किया और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का आग्रह किया।

एलजी के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, “जेवान में पीएम पैकेज के कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट आवास के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए साइट पर निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।”

जेवान में हाउसिंग कॉलोनी में 936 आवासीय इकाइयों वाले 39 ब्लॉक होंगे। इससे पहले उपराज्यपाल ने इस साल अप्रैल के महीने में बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल और शोपियां में पीएम पैकेज कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित 576 आवासीय आवासों का उद्घाटन किया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *