जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले के बाद राजोरी एलओसी पर घुसपैठिया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ

[ad_1]

Infiltrator arrested on Rajori LoC after terrorist attack, security agencies are interrogating

राजोरी के कंडी केसरी हिल में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल
– फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी के केसरी हिल और पुंछ के भाटादूरियां में आतंकी हमलों के बाद सतर्क सुरक्षाबलों ने रविवार देर रात मंजाकोट इलाके में नियंत्रण रेखा पर तरकुंडी क्षेत्र इलाके से एक घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है। घुसपैठिए की शिनाख्त पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के करेला मजान कोटली निवासी मोहम्मद उस्मान (27) पुत्र जुल्फिकार के रूप में हुई है।

उसे फिलहाल पूछताछ के लिए सेना की 6-जैकलाई को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि एलओसी पर सतर्क जवानों ने देर रात एक व्यक्ति को भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए देखा। बिना समय गवाएं सेना के जवानों ने अलर्ट जारी कर दिया और जैसे ही वो घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में घुसा उसे काबू कर लिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए संदिग्ध घुसपैठिये से क्या-क्या मिला इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है संदिग्ध को सोमवार को पुलिस के हवाले किया जाएगा। मालूम हो कि अभी 2 दिन पहले ही सेना की व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने राजोरी और पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा का दौरा करके जवानों का मनोबल बढ़ाया था। 

हाल में दो व्यक्ति सीमा पर पकड़े गए 

हाल ही में सांबा व राजोरी में दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। राजोरी में सुरक्षाबलों ने एक युवक को उस समय गोली मार दी थी जब वह चेतावनियों की अनदेखी कर सुरक्षा प्रतिष्ठान की ओर लगातार बढ़ रहा था। इसके आलावा सांबा में झारखंड के रांची निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। राजोरी के केसरी हिल इलाक में 5 मई को आईईडी धमाके में पांच जवान शहीद हो गए थे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *