[ad_1]

गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के अनौरा गांव साईं सिटी में प्रधानमंत्री आवास के फ्लैट नंबर 162 में सोमवार को गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। गृहस्वामी, हलवाई और पुरोहित समेत सात लोग झुलस गए। सभी को मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। झुलसे हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के कारण गृह प्रवेश की खुशियां मातम में बदल गई।
भदोही जनपद के नई बाजार निवासी सुरेंद्र चौहान को अनौरा में बने बने प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक नंबर बी में 162 नंबर फ्लैट अलॉट हुआ है। सोमवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। इसमें तमाम नाते रिश्तेदार आए हुए थे। हर तरफ खुशिंया थीं। महिलाएं गीत रही थीं। पुरोहित पूजा-पाठ करा रहे थे। हलवाई और उसके सहयोगी खाना बनाने में जुटे थे।
दोपहर करीब एक बजे कमर्शियल गैस सिलेंडर में लीक के कारण आग लगी। आग लगते ही अफरातफरी और चीखपुकार मच गई। फ्लैट में मौजूद लोग चीखत- चिल्लाते हुए भागने लगे।
ये भी पढ़ें: चंदौली में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार के कारण चलते कंटेनर में लगी आग, बुलेट सवार दो युवक जिंदा जले
[ad_2]
Source link