Bihar : जनता के दरबार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 83 लोगों की सुनी समस्यायें

[ad_1]

Bihar: Chief Minister participated in the Janata Darbar program, heard the problems of 83 people

लोगों से समस्या सुनते मुख्यमंत्री नीतीश कुअर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 83 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। यह जनता दरबार 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित किया गया।

तीन साल पहले पति की हुई मौत, अब तक नहीं मिली कोई सुविधा

मुंगेर जिले से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पति नगर निगम में कार्यरत थे, तीन साल पहले उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिल पायी है। मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

क्षतिग्रस्त पुल से आने जाने में होती है दिक्कत

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सुपौल जिले से आए एक समाजसेवी ने कहा कि उनके गांव के क्षतिग्रस्त पुल का पुनः निर्माण कराया जाए जिससे आवागमन सुलभ हो सके। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जमीन बंदोबस्ती के बाद भी नहीं कटती रसीद  

अररिया जिले से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि जमीन बंदोबस्ती के बाद भी हम महादलित परिवारों की जमीन की रसीद नहीं काटी जाती है, जिससे हमेशा भगाए जाने का संशय बना रहता है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *