Chardham Yatra: चारधाम के लिए हुए अब तक 30 लाख से ज्यादा पंजीकरण, केदारनाथ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

[ad_1]

Chardham Yatra 2023: 30 lakh registrations for Char Dham so far

बदरीनाथ/केदारनाथ
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ यात्रा के लिए प्रतिदिन पंजीकरण का आंकड़ा 30 हजार से अधिक पहुंच गया है। इस कारण सरकार को भीड़ नियंत्रण करने के लिए पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ रही है। सरकार ने 15 मई तक नए पंजीकरण पर लगे रोक को 24 मई तक बढ़ा दिया है।

15 मई तक चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 15 से 24 मई तक 2.79 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सीमित व्यवस्था है।

Kedarnath: बाबा केदार के दर्शन के लिए रोजाना उमड़ रही भीड़, एक तीर्थयात्री को मिल रहा तीन से पांच सेकंड का समय

वहीं, केदार घाटी में लगातार मौसम खराब होने से बारिश व बर्फबारी हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए पंजीकरण पर रोक लगाई है। हालांकि आफलाइन काउंटर पर यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा मिल रही है। जिससे बिना पंजीकरण के आने वाले यात्री चारधामों के दर्शन किए बगैर वापस न लौटे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *