UP: पीएम मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर मेरठ से कर सकते हैं चुनावी रैलियों की शुरुआत

[ad_1]

रैली के स्थान और तिथि को लेकर 17 मई को गौतमबुद्धनगर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया समेत कई केंद्रीय पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: नई सरकार बनते ही बदली निगम की तस्वीर, पार्षदों का कार्यालय भी खुला, अधिकारी भी दिखे मुस्तैद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल 30 मई को पूरे हो रहे हैं। इसको भाजपा उत्सव की तरह मनाने जा रही है। रैली के साथ ही भाजपा के विशेष संपर्क अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा। 30 मई को प्रधानमंत्री रैली से इसकी शुरुआत करेंगे। 

इसके बाद उनकी देशभर में रैली होंगी। उत्तर प्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत उनकी तीन जगहों पर रैली प्रस्तावित हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मेरठ या मुजफ्फरनगर से रैली की शुरुआत कर सकते हैं। रैली की तिथि और जगह फाइनल करने के लिए गौतमबुद्धनगर में 17 मई को पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *