[ad_1]

काशी विश्वनाथ धाम में हिंदू पक्ष के अधिवक्ता और पैरोकार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर से जुड़े कई मामले अदालतों में चल रहे हैं। बीते वर्ष आज ही के दिन कोर्ट कमीशन की कार्यवाही के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था। शिवलिंग जैसी आकृति मिलने की अवधि को एक साल पूरा होने पर ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की वादिनी महिलाओं और उनके अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन पैरोकारों संग दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे। सभी ने परिसर स्थित नंदी के बगल में शिवालय में रुद्राभिषेक व पूजा-पाठ की। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।
उन्होंने कहा कि आज बाबा के मिलने की पहली वर्षगांठ हैं। उनका जन्मोत्सव मनाने के लिए काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया। कामना की कि हमारे आराध्य आदि विश्वेश्वर को जल्द से जल्द मुक्ति मिले।
पूरे परिसर में जीपीआर रडार लगाया जाए
मंदिर से बाहर निकले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर ने कहा कि हम लोगों ने ज्ञानवापी परिसर की एएसआई जांच कराने की मांग की थी। आज जिला जज की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करेंगे। बाबा से यही आशीर्वाद मांगा कि वे हमें इसमें सफल बनाएं। परिसर में गुंबद के नीचे और पश्चिम दीवार की जांच कराई जाए। पूरे परिसर में जीपीआर रडार लगाया जाए। इसमें यदि साक्ष्य मिलते हैं तो इस पर कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें: शिवलिंग ही नहीं, पूरे ज्ञानवापी परिसर के एएसआई से सर्वे की मांग, आज अदालत में दाखिल होगी याचिका
[ad_2]
Source link