Hemkund Sahib Yatra: ऋषिकेश से आज रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था, इन यात्रियों के जाने पर रोक

[ad_1]

Hemkund Sahib Yatra 2023: First batch of devotees leave from Rishikesh today sick passengers not Allowed

हेमकुंड साहिब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना होगा। पहले जत्थे में तीन सौ यात्री शामिल हो सकते हैं। श्रद्धालुओं को रवाना करने के लिए राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Hemkund Sahib Yatra: 60 मीटर तक बर्फ के बीच से होकर गुजरेंगे तीर्थयात्री, 20 को खुलेंगे कपाट, तस्वीरें

हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि जत्थे की रवानगी की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिनभर श्रद्धालुओं का लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

गुरुद्वारा परिसर में खुला पंजीकरण केंद्र

हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में पंजीकरण केंद्र खोल दिया गया है। चारधाम यात्रा के पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में तीन काउंटर होंगे। यह केंद्र सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे। कर्मचारी यहां दो शिफ्टों में काम करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *