[ad_1]

एडमिट कार्ड जारी
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सचिवालय रक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि उनकी वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर या नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
UKSSSC: 2018 में आयोजित LT भर्ती के 15 मुन्नाभाइयों को आयोग का नोटिस, जवाब आने पर किए जाएंगे डिबार
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को अपने दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड या फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा। आयोग की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को पेन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना बॉल प्वाइंट पेन लाना होगा। इस पेन के अलावा बाहरी कोई भी स्टेशनरी भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
[ad_2]
Source link