Sirmour Accident: एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार, बेटी की भी उठी अर्थी, हर आंख हुई नम

[ad_1]

himachal Pradesh rajgarh sirmour  accident cremation on husband wife and daughter

राजगढ़ की ग्राम पंचायत दाहन के रूग गांव के श्मशानघाट में एक चिता पर रखे दंपती के शव।
– फोटो : संवाद

विस्तार

कार हादसे में चार लोगों की मौत के बाद पूरा राजगढ़ इलाका गमगीन है। ये हादसा तीन पंचायतों के लोगों को कभी न भुलाया जाने वाला गम दे गया। इस दुर्घटना में एक दंपती समेत उनकी बेटी और एक अन्य सगे रिश्तेदार की मौत हो गई। मंगलवार शाम तीन पंचायतों में तीन चिताएं जलीं। राजगढ़ तहसील की पंचायत दाहन के गांव रूग के रहने वाले 63 वर्षीय जीवन सिंह और उनकी 54 वर्षीय पत्नी सुमा देवी की एक चिता बनाई गई। जहां दंपती ने सात फेरों का वचन अंतिम सांस तक निभाया और चिता में भी अंतिम साथ दिया।

किसी ने ये कल्पना भी नहीं की होगी कि दोनों की एक साथ ऐसी दर्दनाक मौत होगी। जिस बेटी के उपचार के लिए मां-बाप चिंतित रहते थे, उन्हें ये पता नहीं था कि लौटते वक्त उनके साथ ऐसी घटना होगी कि वह दुनिया को ही अलविदा कर जाएंगे। दंपती के साथ उनकी 25 वर्षीय बेटी रेखा और बेटी के सगे मामा 40 वर्षीय कमलराज के लिए भी ये यात्रा अंतिम यात्रा बन गई। जीवन सिंह कुछ साल पहले लोक निर्माण विभाग से बेलदार सेवानिवृत्त हुए थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *