कश्मीर में जी 20 बैठक: आतंकी संगठन 26/11 जैसा हमला करने की फिराक में, लश्कर के दहशतगर्द रच रहे साजिश

[ad_1]

G20 meeting in Kashmir: Terrorist organization is trying to attack like 26/11

श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल
– फोटो : PTI

विस्तार

राजोरी-पुंछ के जंगलों में अब भी 10 से 12 आतंकी मौजूद हैं। लश्कर-ए-ताइबा के यह आतंकी से 4 समूहों में बंटे हुए हैं। यह आतंकी कश्मीर में होने जा रही जी 20 की बैठक में खलल डालने के लिए मुंबई में हुए 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

आतंकियों द्वारा हाई-एंड तकनीक के इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी चिंतित हैं। आतंकी जम्मू-कश्मीर में 2016 और 2019 में भी कई आतंकी हमलों में इस तकनीक का इस्तेमाल कर चुके हैं।

सूत्रों का कहना है कि हाल ही में सुरक्षा से संबंधित बड़े अधिकारियों की बैठक में वाईएसएमएस के इस्तेमाल और बिना डेटा या किसी टेलीकॉम ऑपरेटर के वेरी हाई फ्रीक्वेंसी (वीएचएफ) एन्क्रिप्टेड संदेशों पर चर्चा की गई।

आतंकियों के बारे में डिजिटल फुट प्रिंट नहीं होने के कारण वह पकड़ में नहीं आ पा रहे। अधिकारियों ने बताया कि कैसे आतंकवादी बिना सिम कार्ड के फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

किसी भी आपात स्थिति के मामले में अन्य उपकरणों को सहायता के लिए संदेश और स्थान विवरण भेजने के लिए इन फोनों को ब्लूटूथ के माध्यम से रेडियो सेट में जोड़ा जाता है। इसके बाद इनका इस्तेमाल होता है।

खुफिया एजेंसियां को सूचना मिली है कि राजोरी और पुंछ 12 ऐसे आतंकी है, जो इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन आतंकियों के साथ लोकल गाइड है। जो उन्हें एक से दूसरी जगह ले जाने में मदद कर रहे हैं। यह आतंकी सुरक्षित रास्तों से आते हैं और सुरक्षा बलों पर हमला करके वापस चले जाते हैं।

साजिद जाट ने दी है ट्रेनिंग

इन आतंकियों को खूंखार आतंकी कमांडर लश्कर के साजिद जाट ने प्रशिक्षित किया है। आतंकियों का उद्देश्य है कि एक सप्ताह में होने वाली जी20 बैठक के दौरान जम्मू और कश्मीर में 26/11 जैसी स्थिति बनाई जाए। जब जी 20 में मौजूद विदेशी लोग आएं तो उनकी मौजूदगी में यह हमला किया जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *