MLC Election: सपा के विधान परिषद उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, नहीं मौजूद रहे अखिलेश यादव

[ad_1]

Samajwadi Party declared candidates for MLC election.

नामांकन दाखिल करते सपा उम्मीदवार।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और रामकरण निर्मल को उम्मीदवार बनाया है। इस दोनों प्रत्याशियों ने सपा नेता व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। हालांकि, इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद नहीं रहे।

समाजवादी पार्टी ने मऊ निवासी पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर को उम्मीदवार बनाकर पूर्वांचल की अति पिछड़े वर्ग में शामिल राजभर जाति के वोट बैंक को संभालने की कोशिश की है तो दूसरी तरफ कौशांबी निवासी रामकरण निर्मल अति पिछड़ी जाति से हैं। निर्मल के जरिए पार्टी नेतृत्व ने युवाओं को खुद से जोड़े रखने की रणनीति बनाई है।

ये भी पढ़ें – बसपा की समीक्षा बैठक: मायावती ने दिए निर्देश, ‘वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा’ अभियान गांव-गांव चलाएं

ये भी पढ़ें – स्पा और मसाज सेंटरों को तेल-दवा के लिए लेना होगा लाइसेंस, तैयार की जा रही गाइडलाइन

उधर, भाजपा उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है।

विधान परिषद सदस्य के चयन के लिए मतदान होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *