UP News: शाहजहांपुर में अस्पताल संचालिका का शव मिलने से सनसनी, यौन शोषण के विरोध पर हत्या का आरोप

[ad_1]

hospital owner found dead in the hospital in shahjahanpur

अस्पताल के बाहर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र में अस्पताल संचालिका का शव बुधवार रात अस्पताल में ही फंदे से लटका मिला। अस्पताल संचालिका के पति ने अस्पताल के पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो अस्पताल संचालिका के परिजन शव को स्ट्रेचर पर लेकर थाने की ओर चल दिए। परिजन सड़क पर शव रखकर जाम लगाना चाहते थे। इस दौरान काफी छीनाझपटी और नोकझोंक हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी कांट में अस्पताल संचालित करती थी। बुधवार रात करीब दो बजे अस्पताल के चैंबर में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। स्टाफ ने शव लटका देखा तो अस्पताल में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल संचालिका के पति व अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने हंगामा कर दिया। सड़क पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। 

भाभी का नाम और देवरों की कारिस्तानी: सराफ के पास पहुंचे युवक, चेन गिरवी रख ली रकम, सच जान व्यापारी के उड़े होश

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *