Pratapgarh : ड्रीम 11 ने पूरा किया इंजमाम का सपना, टीम बना जीते एक करोड़, पिता मुंबई में चलाते हैं टैक्सी

[ad_1]

: Dream 11 fulfilled Inzamam dream, won one crore by playing online game, congratulatory stream

ड्रीम 11 ऑनलाइन गेम में एक करोड़ रुपये जीतने वाला इंजमाम।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रानीगंज नगर पंचायत के सवैया निवासी मुस्तफा अहमद के पुत्र इंजमाम अहमद (21) ने ड्रीम इलेवन में ऑनलाइन गेम खेलकर एक करोड़ रुपये जीत लिया है। कई साल से प्रयासरत इंजमाम का सपना उस समय पूरा हो गया जब बुधवार को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग और दिल्ली कैपिटल टीम के बीच हुए मुकाबले के लिए उसकी बनाई टीम टीम पहले नंबर पर चली गई। 

इंजमाम घरेलू क्रिकेट का खिलाड़ी है। क्रिकेट का नशा ऐसा था कि वह ऑनलाइन गेमिंग एप पर खिलाड़ी चयनित करके टीम बनाकर बड़ी धनराशि जीतने का सपना देखता था। उसका यह सपना आईपीएल 2023 के 17 मई को पंजाब किंग vs दिल्ली कैपिटल के बीच हुए मुकाबले में सच हो गया। शाम को शुरू हुए मुकाबले में खेल की समाप्ति तक उसकी बनाई गई टीम पहले नंबर पर चली गई। ऑनलाइन गेमिंग एप्प में 49 रुपये से टीम बना के क्रिकेट गेम खेल रहा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *