Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त, कुछ देरी से चलेंगी

[ad_1]

Trains canceled due to work on railway track

ट्रेन निरस्त प्रतीकात्म्क
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे में पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण, री-शिड्युलिंग एवं रेग्यूलेशन का निर्णय लिया गया है। मऊ-आनंद विहार  प्रारंभिक स्टेशन मऊ से 23 मई एवं आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस आनंद विहार स्टेशन से 24 मई को निरस्त रहेगी। 

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 23 मई को एवं आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को सवा तीन घंटे की देर से चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय सवा तीन बजे से लगभग सवा दो घंटे की देरी से चलेगी। 

अगरतला-आनंद विहार एक्सप्रेस 22 मई को अगरतला स्टेशन से निधार्रित समय 10 बजे से तीन घंटे की देर से चलेगी। पटना-आनंद विहार एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 23 मई को निर्धारित समय पौने ग्यारह बजे से पांच घंटे की देरी से चलेगी। इसी तरह हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 23 मई को देरी से चलेगी। इनमें से अलीगढ़ में किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *