गोरखपुर में प्रशासन सख्त: दुष्कर्म की शिकायत पर कार्रवाई न करने पर चौकी इंचार्ज निलंबित, विभागीय जांच का आदेश

[ad_1]

Outpost incharge suspended for not taking action on molestion complaint

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल के चिड़ियाघर चौकी इलाके में लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक युवती के दुष्कर्म के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न करने पर चौकी इंचार्ज विकास सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इसी तरह की लापरवाही में रामगढ़ताल के वरिष्ठ सिपाही रामा प्रकाश सिंह और खजनी के बब्बन यादव को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी पर कार्रवाई करने के साथ ही विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, चिड़ियाघर चौकी में एक युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था। लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती का आरोप है कि शादी के लिए कहने पर युवक मुकर गया है और दुष्कर्म कर फरार हो गया। प्रार्थना पत्र पर कई दिनों तक कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने सीओ कैंट को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी थी।

इसी बीच एक अन्य महिला ने भी थाने पर तैनात बीट पुलिस अधिकारी रामा प्रकाश सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उन्होंने इस मामले में भी कार्रवाई नहीं की थी। दोनों मामले में सीओ कैंट ने जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी। एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

इसी तरह खजनी थाने में तैनात सिपाही बब्बन यादव पर काम के प्रति लापरवाही के आरोपों की जांच सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि काम में लापरवाही, महिला अपराध में उदासीनता पाए जाने पर पुलिस वालों को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *