Bihar BJP Leaders : भाजपा की इतनी बड़ी बैठक में इत्ते बड़े-बड़े पोस्टर, मगर आरसीपी को छोटी-सी भी जगह नहीं

[ad_1]

Bihar BJP Leaders: Poster of RCP Singh missing in BJP working committee meeting, Nitish Kumar, Amit Shah, Modi

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी सीएम नीतीश कुमार के राम कहे जाने वाले आरसीपी सिंह ने दिल्ली में जाकर भाजपा ज्वाइन किया। पटना लौटे तो अपने समर्थकों को भी ज्वाइन करवा दिया लेकिन लगता है कि बिहार भाजपा उन्हें अब तक अपने दिल में नहीं बैठा पाई। इसका दो उदाहरण देखने को मिले। पहला 18 मई को और दूसरा 20 मई यानी आज। पहले उदाहरण का बाद में जिक्र करेंगे लेकिन आज क्य हुआ यह जानते हैं।

आरसीपी सिंह की पोस्टर कहीं नहीं दिखी

दरअसल, भाजपा पटना के रुपसपुर स्थित किसान पैलेस में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कर रही है। यह बैठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हो रही है। इसमें किसान पैलेस के परिसर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सभी नेताओं के बड़े-बड़े पोस्टर दिखे लेकिन आरसीपी सिंह की पोस्टर कहीं नहीं दिखी।  बिहार भाजपा के वरीय नेता जैसे गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, नंद किशोर यादव, मंगल पांडे, संजय जायसवाल, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की तस्वीर दिखी लेकिन आरसीपी सिंह की तस्वीर नहीं दिखी। हालांकि, भाजपा सूत्रों की मानें तो आरसीपी सिंह बैठक में मौजूद हैं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *