[ad_1]

हाथ में पिस्टल लिए युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत मिट्टी खनन को लेकर औसानपुर और इंदरखापुर गांव के लोगों के बीच शनिवार की सुबह में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा असलहे भी लहराए गए। मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: बिजली कटने पर हुआ पति-पत्नी में विवाद, धारदार हथियार से विवाहिता को उतारा मौत के घाट
जानकारी अनुसार औसानपुर गांव के रहने वाले भूपेंद्र कुमार सिंह गांव में वरुणा नदी के किनारे अपने खेत से मिट्टी की खुदाई करवा रहे थे। उनके एक खेत से सटा हुआ खेत इंदरखापुर गांव के रहने वाले अनुज सिंह और गौतम सिंह का खेत है। बगल के खेत में खनन करवाते हुए मिट्टी निकाले जाने की सूचना जब गौतम सिंह के लोगों को हुई तो वे लोग औसानपुर गांव में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वहां पहुंचने के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक और मजदूरों को गाली देना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद भूपेंद्र सिंह और मनोज सिंह वहां पहुंचे और अनुज व गौतम को गाली देने से रोकने लगे। मना करने पर दोनों पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी प्रारंभ हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों में हाथापाई भी हुई।
[ad_2]
Source link