[ad_1]
प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी समकक्ष किशिदा से द्विपक्षीय सामरिक साझेदारी पर चर्चा की
हिरोशिमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ समकालीन क्षेत्रीय विकास एवं हिंद प्रशांत क्षेत्र में मजबूत होते सहयोग पर चर्चा की. इस दौरान, दोनों नेताओं ने हरित हाइड्रोजन, उच्च प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया. हिरोशिमा में जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर हुई इस बातचीत में मोदी और किशिदा ने द्विपक्षीय विशेष सामरिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर सहमति जताई.
प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर से बातचीत की, द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की
हिरोशिमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ बैठक की, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय घटनाक्रम एवं वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान प्रदान किया. दोनों नेताओं ने हिरोशिमा में विकसित देशों के समूह जी-7 शिखर बैठक से इतर मुलाकात की. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन एवं समीक्षा की तथा क्षेत्रीय घटनाक्रमों एवं वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता
हिरोशिमा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के साथ सार्थक द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों नेता व्यापार एवं निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) हार्डवेयर निर्माण तथा रक्षा जैसे क्षेत्रों में संबंध गहरे करने पर सहमत हुए तथा उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. दोनों नेताओं ने भारत की जी20 अध्यक्षता तथा दक्षिण कोरिया की हिंद-प्रशांत रणनीति पर भी चर्चा की.विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वार्ता के दौरान उन्होंने भारत-कोरिया गणराज्य की विशेष रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, खासकर व्यापार एवं निवेश, उच्च प्रौद्योगिकी, आईटी हार्डवेयर निर्माण, रक्षा, अर्धचालक और संस्कृति के क्षेत्रों में….दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. दोनों नेता सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए.
हिरोशिमा में पीएम मोदी से मिले यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
हिरोशिमा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जी-7 समूह के शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत की. पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की मुलाकात है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत की.’’ प्रधानमंत्री मोदी जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन और चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) समूह के शीर्ष नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे थे. मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे थे.
#WATCH | Japan: Prime Minister Narendra Modi meets Ukrainian President Volodymyr Zelensky in Hiroshima, for the first time since the Russia-Ukraine conflict, says, "Ukraine war is a big issue in the world. I don't consider it to be just an issue of economy, politics, for me, it… pic.twitter.com/SYCGWwhZcb
— ANI (@ANI) May 20, 2023
[ad_2]
Source link