[ad_1]

राजाभैया से मुलाकात करते मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रलता के पुत्र आशुतोष उर्फ डिंपू।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को एक राजनीतिक संकेत ने जिले में हलचल पैदा कर दी है। मानिकपुर नगर पंचायत से भाजपा के टिकट पर अध्यक्ष का चुनाव जीतीं चंद्रलता जायसवाल के पुत्र आशुतोष उर्फ डिंपू की लखनऊ में राजा भैया से मुलाकात से सियासी गलियारों में तरहृ-तरह की चर्चाएं हैं। पूरे जनपद में इस मुलाकात की फोटो खूब वायरल हुई।
दरअसल मानिकपुर सीट पर राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। यहां से भाजपा की अध्यक्ष चुनीं गईं। चुनाव जीतने के बाद आशुतोष जायसवाल ने अपने साथियों संग लखनऊ जाकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलकर अपनी जीत के प्रति आभार जताया।
[ad_2]
Source link