[ad_1]

लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों को बंधक बना लिया।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में शादी के मंडप दूल्हे की जिद उस पर ही भारी पर गई। उसकी जिद के कारण न केवल उसकी शादी टूट गई बल्कि उसे अपने परिवार वालों के साथ कई घंटों तक बंधक बनकर रहना पड़ा। मुक्त हुआ तो दूल्हे को पांच लाख कैश और कई कीमती सामान लौटना पड़ा। आज यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। उसकी जिद जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि जयमाल हो गया। शादी की कई रस्में भी पूरी हो गई थी। लेकिन, सिंदूरदान के वक्त दूल्हे ने सोने की चेन और पलंग की मांग कर दी। पांच लाख कैश और कीमती सामान देने के बाद हमलोग अचानक सोने की चेन देने असक्षम थे। यह बार दूल्हे और उसके परिवार वालों को समझाया लेकिन वह नहीं मानें।
लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत 4 को बनाया बंधक
घटना नगर थाना क्षेत्र के बेलवनवा मोहल्ला में शनिवार की रात है। दहेज में सोना की चेन और पलंग नहीं मिलने से नाराज हो कर शादी मंडप पर लड़का ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दूल्हा के इस रवैया के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। लड़की पक्ष वालों ने लड़का व उसके पिता, बहनोई तथा उसके भाई को बंधक बना लिया। रविवार को दोपहर में गांव व मोहल्ला के लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। उसके बाद सभी को मुक्त किया गया। पंचायत में दहेज में दी गई राशि व बरात के स्वागत में खर्च लगभग 5 लाख नकदी वापस करने के बाद बात बनी जिसके बाद दूल्हा सहित अन्य को मुक्त किया गया।
बिना शादी के ही बैरंग गांव लौट गई बारात
शहर के बेलवनवा मोहल्ला निवासी श्याम महतो की पुत्री कोमल कुमारी की शादी मुफस्सिल थाना के पटखौलिया गांव निवासी राजेश महतो के पुत्र रोहित कुमार के साथ तय हुई थी। शनिवार की रात बारात दरवाजे पर लगी। जयमाल भी हुआ। शादी की रस्म शुरू हुई। जब सिंदूरदान का वक्त आया तो चेन की मांग को लेकर लड़का सिंदूरदान करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने लड़का समेत उसके पिता व भाई किशन कुमार व जीजा दीपक कुमार को बंधक बना लिया। यह सूचना जब लड़का के गांव में पहुंची तो दोनों पक्षों के लोगों ने मिलकर पंचायत की व पांच लाख नकदी वापस करने के बाद चारों को मुक्त किया गया। इसके बाद बिना शादी बारात बैरंग लौट गई।
[ad_2]
Source link