अरमानों पर फिरा पानी: जयमाल के दौरान दूल्हे ने की ऐसा हरकत, गुस्से से तमतमाई दुल्हन, शादी से किया इनकार

[ad_1]

groom did such an act during Jaimal angry bride refused to marry in varanasi

वाराणसी में शादी समारोह के दौरान हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के वाराणसी में अपनी हरकतों की वजह से दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया। बिना दुल्हन के ही बरात वापस लेकर जाना पड़ा। शादी के दिन दोस्तों के साथ शराब पीकर दुल्हन की सहेलियों से छेड़खानी करना दूल्हे व उसके दोस्तों को महंगा पड़ा। दूल्हे के नशे में होने की बात जानकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। देर रात तक पंचायत चलती रही।

दूल्हे के परिजनों ने होने वाली दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वो अपने फैसले पर अडिग रही। पुलिस की दखल के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में समझौता कर लिया। सोमवार सुबह बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। कई लोग दुल्हन के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। 

स्टेज पर दूल्हे की हरकत देख चढ़ा दुल्हन का पारा

चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से तय हुई थी। शादी के लिए हरहुआ में एक लॉन बुक किया गया था। रविवार शाम बरात धूमधाम से लॉन पहुंची। लड़की पक्ष ने उनका जमकर स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। इस दौरान उसके दोस्त भी स्टेज पर चढ़ गए। कुछ ही देर में दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *