Uttarakhand Samvad 2023: कैलाश खेर के गीतों पर झूमने को विवश हुए दर्शक, मंच पर चढ़कर लोगों ने किया डांस

[ad_1]

Uttarakhand Samvad 2023 People forced to dance on songs of Kailash Kher

गीतों की प्रस्तुति देते कैलाश खेर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला उत्तराखंड संवाद 2023 कार्यक्राम की शाम फिल्म जगत के दिग्गज गायक कैलाश खेर के गीत-संगीत से सजी। ‘कैलासा नाइट’ कार्यक्रम के तहत गायक कैलाश खेर के गीतों को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जुटी। गीतों के साथ नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों और अतिथियों को तालियां बजाने और थिरकने पर विवश कर दिया। लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो… की प्रस्तुति के साथ गीत-संगीत का सिलसिला शुरू हुआ। दर्शकों के सिर पर कैलाश खेर के गीतों का जादू इस कदर छाया कि वे डांस करने के लिए मंच पर चढ़ गए।

कैसे बताएं क्यों तुझको को चाहें, यारा बता न पाएं… गीत गाकर कैलाश खेर ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। कैलाश खेर हर गीत के बाद दर्शकों में जोश भरने के लिए उनसे अपने अनोखे अंदाज के साथ संवाद करते नजर आए। इसी बीच उन्होंने कहा कि अमर उजाला भारत का ऐसा पब्लिकेशन है जिसने बीज से वट वृक्ष बनने तक का सफर तय किया है। इसके बाद उन्होंने पिया के रंग रंग दीनी ओढ़नी…, तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा दिल ढोलना…, कौन है वो कौन है कहां से वो आया…, तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं… की प्रस्तुति से हॉल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *