[ad_1]

हत्यारों की ग्रामीणों ने ले ली जान (Photo Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर)
Muzaffarpur:
मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के मलाही पंचायत के उप मुखिया पंकज सहनी को गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं हत्या कर भाग रहे हत्यारों को भी ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके वारदात पर पहुंची पारू पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद बताया जा रहा कि उपमुखिया पंकज सहनी बसन्तपुर से मेला देख कर लौट रहे थे कि इसी बीच घात लगए बैठे हत्यारा गौरव ने गोली चला दिया. गोली उपमुखिया के गर्दन के पास लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग ने उसे देख लिया. गौरब को पिस्टल लेकर भागते हुए तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और लाठी डंडे से पीट-पीट कर गौरव की भी हत्या कर दी गई, मृतक हत्या आरोपी उसी गांव का रहने वाला है.
घटना के बाद मौके पर थोड़ी अफरातफरी का माहौल उतपन्न हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कारवाई में जुट गई है. मृतक उपमुखिया पंकज के पिता मंगल सहनी मत्स्य जीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष है. मृतक उपमुखिया के भाई ने बताया कि उसका भाई पंकज दुर्गा पूजा का मेला देख कर घर लौट रहा था कि घर से दो सौ मीटर पहले गोली मार दिया गया है. उसके भाई का वहीं पर मौत हो गया, जबकि गोली मारकर भाग रहा हत्यारा को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसे पीट-पीट कर मारा डाला. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है.
Reporter-Navin k.ojha
First Published : 03 Oct 2022, 03:01:40 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link