Kullu News: पैर फिसलने से तीर्थन नदी में बही बेंगलुरू की पर्यटक महिला लापता, तलाश जारी

[ad_1]

Bengaluru Tourist Kiran swept away in Tirthan River Kullu Himachal Pradesh

महिला की तलाश करते पुलिस कर्मी।
– फोटो : संवाद

विस्तार

जिला कुल्लू में रविवार को ग्रेट नेशनल हिमालयन पार्क में घूमने पहुंचीं पर्यटक महिला किरण पातमा (49) पत्नी दीपक पातमा निवासी-86 ए शोभा मेलचाइट जक्कुर प्लांटेशन रोड बेंगलुरू-67 दोपहर करीब 1:00 बजे पैर फिसलने के कारण तीर्थन नदी में जा गिरी। पानी के बहाव में महिला बह गई।

पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए हैं। महिला परिवार के साथ पहुंची थीं। महिला के नदी में गिरने पर परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लोगों की मदद से नदी में पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पर्यटक गाइड के बिना घूमने निकले थे। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। कर्नाटक के रहने वाले पर्यटक कुछ दिन पहले ही घूमने के लिए तीर्थन घाटी पहुंचे थे और एक स्थानीय कॉटेज में रुके थे। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वह बहुत गहरी खाई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *