Mukherjee Nagar Fire: हादसे के समय पूरी इमारत में 600 से ज्यादा छात्र थे मौजूद, 70 घायल, 61 अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

Delhi Mukherjee Nagar Fire Accident in Coaching Center Students jumped from window to save their lives

जान बचाने को खिड़की से कूदते छात्र-छात्राएं
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग सेंटर में गुरुवार दोपहर आग लग गई। हादसे के समय पूरी इमारत में करीब 600 से ज्यादा छात्र मौजूद थे। सीढ़ियों के पास बिजली मीटर में लगी आग के कारण सभी मंजिलों पर धुआं भर गया। शार्ट सर्किट के कारण बिजली भी गुल हो गई। अंधेरा होने व धुआं भरने से चीख-पुकार मच गई। छात्रों का दम घुटने लगा तो खिड़कियों के शीशे तोड़कर मदद की गुहार लगाने लोग। किसी तरह इमारत की तीनों ओर रस्सियां लटकाकर छात्र-छात्राएं नीचे उतरने लगे। जल्दबाजी के चक्कर में करीब 70 लड़के-लड़कियां चोटिल हुए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *