[ad_1]

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार को जनपद में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके द्वारा करतालपुर में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा इस मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है।
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
– भंवरनाथ चौराहा से करतालपुर की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
– जनपद अंबडेकर नगर–लखनऊ मार्ग से वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें आजमगढ़ शहर की तरफ आना है, वे भंवरनाथ चौराहा से जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा से बैठौली तिराहा होते हुये गंतव्य को जाएंगे।
– बागेश्वर चौराहा से करतालपुर की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
– जनपद आजमगढ़ से अंबेडकर नगर–लखनऊ मार्ग व गोरखपुर मार्ग को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन आजमगढ़ से नरौली तिराहा, हाईडिल चौराहा, बैठौली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा, जुनैदगंज चौराहा होते हुये अपने गंतव्य को जाएंगे।
– पांडेय बाजार चौराहा से करतालपुर की तरफ जाने वाले वाहन के आलावा समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
[ad_2]
Source link