[ad_1]

स्थानीय लोगों ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित भुसरा गांव के समीप की है जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने दो व्यक्तियों को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही गायघाट थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने राहगीरों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। गाड़ियों में आग लगाने लगे। बवाल बढ़ने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आक्रोशित लोगो ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी, ट्रक समेत करीब आधा दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
[ad_2]
Source link