Dehradun: पिता-पुत्र पर जय श्रीराम का नारा लगाने का बनाया दबाव, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा, थाने में हंगामा

[ad_1]

Father-son were badly beaten for not chanting Jai Shri Ram fierce commotion in the police station Dehradun

थाने पहुंचकर विरोध जताते आइंविपा के अध्यक्ष आकिल अहमद और अन्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

भाऊवाला गांव में पिता-पुत्र पर जय श्रीराम का नारा लगाने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसको लेकर आम इंसान विकास पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और थाने में जमकर हंगामा किया। इस मामले में एक ज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।

बीते बुधवार की रात को कुछ लोगों ने भाऊवाला गांव में मुस्लिम पिता पुत्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन पर जबरन जय श्री राम के नारे लगाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सेलाकुई थाना पुलिस ने एक ज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

‘धर्म विशेष के लोगों को बनाया जा रहा निशाना’

बृहस्पतिवार को घटना के विरोध में आम इंसान विकास पार्टी (आइंविपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद के नेतृत्व में थाने पहुंचे लोगों ने विरोध जताया। आरोप लगाया कि मारपीट की मामूली धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह के समझाने बुझाने पर गुस्साएं लोग शांत हुए। आकिल अहमद ने कहा कि एक साजिश के तहत प्रदेश के अंदर नफरत फैलाई जा रही है। एक धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि जो लोग धार्मिक भावनाएं भड़का कर माहौल खराब कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: फिर निकला स्टिंग का जिन्न, हरीश रावत बोले- चोरी, डकैती भी हमारे घर पर पड़ी और मुल्जिम भी हम

तहरीर के आधार पर मोनू और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालाें से पुलिस सख्ती से निपटेगी। – मोहन सिंह, थानाध्यक्ष

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *