आगरा में बड़ा हादसा: नहर में गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक घायल

[ad_1]

Tractor-trolley filled with villagers fell in the canal two children died more than a dozen injured

नहर में गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सैंया-इरादत नगर मार्ग पर शादी समारोह से पहले भात देकर वापस लौटते ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहगीरों ने नहर से लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी वहां आ गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये हादसा सैंया-इरादत नगर मार्ग पर हुआ। बताया गया है कि शादी समारोह से पहले भात देकर वापस लौटते  ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ये देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायलों को अस्पताल भेजना शुरू कर दिया।

इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर से परिजनों में चीत्कार मच गया। हादसा कैसे हुआ ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *