[ad_1]

श्रीनगर में कार खाई में गिरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के श्रीनगर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर डांगचौरा पाली के समीप एक ओमनी वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि चालक सहित सात लोग घायल गए हैं। घायल सभी केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी हरेती ब्रह्मखाल के दो परिवारों के सात सदस्य केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए ओमनी वैन में निकले थे। मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर डांगचौरा पाली के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस एवं एसडीआरएफ श्रीनगर की टीम ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
[ad_2]
Source link