Bihar News : पटना में इतने चार्टर्ड प्लेन! राहुल तो आए ही, पांच सीएम के अलावा तीन पूर्व सीएम भी आए इससे

[ad_1]

Opposition party meeting: Leader of opposition, CM reached Patna by chartered plane; Rahul Gandhi, Bihar

विपक्षी दल की बैठक में चार्टर्ड प्लेन से पटना पहुंचे कई दिग्गज।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना में जबरदस्त वीआईपी मूवमेंट है, यह तो बिहार समेत पूरे देश को पता था। लेकिन, पटना में भी किसी को यह याद नहीं कि इतने सारे हवाई जहाज एक दिन में कभी दिखे हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पटना में राजनीतिक दलों की बैठक के लिए गुरुवार को भी कई नेता आए। तब उतना नहीं पता चला। जब शुक्रवार को दोपहर बाद से शाम तक आसमान पर कुछ-कुछ अंतराल पर छोटे विमान उड़ते दिखे तो लोग चौंक गए। चौंकाने वाली कई बातें हैं भी।

पहले दिन चार सीएम आए, तीन चार्टर प्लेन उतरे

शुरू में यह कहा जा रहा था कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चार्टर्ड प्लेन से आ रहे हैं। लेकिन, उनके पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ चार्टर्ड प्लेन से ही पटना आई थीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी एक चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे। गुरुवार की रात ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी चार्टर्ड फ्लाइट से ही पटना आए। यानी, बैठक से एक दिन पहले आए चारों मुख्यमंत्री तीन चार्टर्ड प्लेन से आए। 

बैठक के पहले लगातार इन नेताओं का प्लेन उतरा

शुक्रवार को सुबह पटना एयरपोर्ट में चार्टर्ड प्लेन की पार्किंग तेजी से भरने लगी। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन एक चार्टर प्लेन से आए, दूसरे चार्टर प्लेन से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार एनसीपी के बाकी नेताओं के साथ आए। शुक्रवार को ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी चार्टर प्लेन उतरा। करीब 10 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे एक ही चार्टर प्लेन से उतरे। बैठक के लिए सबसे अंत में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बाकी साथी एक चार्टर्ड फ्लाइट से आए।

दो पूर्व सीएम शिड्यूल फ्लाइट से भी आए

जम्मू कश्मीर के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती शिड्यूल फ्लाइट से ही सफर किया। दोनों आम यात्री विमान से ही आए भी, लौटे भी। इनके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी. राजा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के दीपांकर भट्टाचार्य भी यात्री विमान से आए-गए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी आए तो यात्री विमान से, लेकिन शाम में लौटे चार्टर्ड प्लेन से।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *