[ad_1]

शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के दावे पर तंज भरा ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सुना है पटना में फिर काठ की हांडी चढ़ी है…। दरअसल, बिहार के पटना में विपक्षी एकता की बैठक शुक्रवार 23 जून को की जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी शामिल हो रहे हैं।
सुना है पटना में फिर काठ की हांडी चढ़ी है…
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2023 “>http://
सुना है पटना में फिर काठ की हांडी चढ़ी है…
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2023
बैठक से पहले कांग्रेस के नंबर एक नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिंदुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है, क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। हम सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांध के इसी दावे को लेकर एमपी के सीएम शिवराज ने तंज भरा ट्वीट किया है।
[ad_2]
Source link