[ad_1]

परिजनों और ग्रामीणों के कब्जे में हत्या का आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले में चार महीने पहले युवक की हत्या करने के आरोपी को परिजनों ने शनिवार को पकड़ लिया। उसके बाद परिजनों ने आरोपी को पेड़ में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। यह पूरा मामला मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दशहरा पंचायत के बालूपर गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, चार महीने पहले दशहरा पंचायत के बालूपर गांव निवासी अमित कुमार उर्फ संजू दास की हत्या अवैध संबंध का विरोध करने पर कुछ लोगों ने मिलकर कर दी थी। इस मामले में अमित के परिजन ने हत्या के आरोप में बिट्टू कुमार को प्राथमिकी में अभियुक्त बनाया था। मोहनपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हत्या का आरोपी बिट्टू भाग रहा था। हालांकि पहले इस मामले में दो लोगों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार भी किया था। जबकि बिट्टू फरार चल रहा था।
परिजनों ने खोज निकाला हत्यारोपी को
बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बिट्टू की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में अमित के परिजन खुद ही बिट्टू की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बिट्टू बेगूसराय में किराए के मकान में रहकर छिपा हुआ है। इसके बाद परिवार के लोगों ने शुक्रवार रात बेगूसराय पहुंचकर हत्यारोपी बिट्टू को पकड़ लिया। उसे सुबह लेकर सभी लोग मोहनपुर पहुंचे और उसे एक पेड़ से बांध दिया। फिर इस दौरान लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। वहीं, हत्यारोपी को परिजनों द्वारा पकड़कर पेड़ से बांधने और पीटने की सूचना पर मोहनपुर ओपी पुलिस मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
अवैध संबंध का विरोध करने पर की थी हत्या
जानकारी के मुताबिक, चार महीने पहले दशहरा पंचायत के बालूपर गांव में बहन के अवैध संबंध का विरोध करने पर बिट्टू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अमित की गला रेतकर हत्या कर दी थी। बाद में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
[ad_2]
Source link