Weather News: पश्चिमी यूपी में झूमकर बरसे बदरा, मौसम सुहावना, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

[ad_1]

Weather News: heavy rain in western UP, temperature dropped down

वेस्ट यूपी में बारिश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भीषण गर्मी से जूझते लोगों के लिए शनिवार का दिन राहत लेकर आया। सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए और सुबह 10 बजे काली घटाएं तेज हवाओं के बीच बारिश लेकर आईं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। देर रात 12 बजे से हुई झमाझम बारिश से भी मौसम में तरावट आ गई।

दिन में भी धूप न निकलने से तापमान में  गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भी सुबह से ही बादल जमकर बरसे और मौसम नम बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिन बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: तेज बारिश के चलते डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम स्थगित, करनी थी जनसभा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *