Aligarh News: जलभराव से गुस्साए लोग, लिखा नगर निगम की तानाशाही से मकान बिकाऊ है

[ad_1]

People angry due to waterlogging, written house is for sale

मकान बिकाऊ है
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जलभराव से गुस्साए लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर दिए। महानगर के वार्ड नंबर-34 के आरसीपुरम में गली का निर्माण न होने से जलभराव हो गया है।  

वार्ड में छह गलियां हैं, लेकिन पांच गलियों का निर्माण हो चुका है। गली का निर्माण न होने से गली में जलभराव और गंदगी है। इससे रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने अपने घरों की दीवारों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। 

स्थानीय निवासी केशव देव ने बताया कि गली में जलभराव और गंदगी को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। मेलरोज बाइपास के आरसीपुरम के लोगों ने आरोप लगाया है यहां पर सड़क बनने के बाद ही ध्वस्त हो गई। इस संबंध में प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात ने बताया कि चार से वार्ड में निर्माण कार्य चल रहा है। नाली का भी निर्माण कराया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *