Bihar News: युवक के अपराधी होने का पता चला तो हुई दूर, इसलिए मर्डर; मारने में पूरे परिवार की ऐसी भूमिका

[ad_1]

Entire family of accused involved in girl student murder in Samastipur, weapons liquor recovered from house

समस्तीपुर छात्रा हत्याकांड की जानकारी देते एसपी विनय तिवारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने के शिवनाथपुर पुल के पास तीन दिन पहले कोचिंग से पढ़ाई कर लौट रही छात्रा की हत्या मामले में गिरफ्तार कुंदन कुमार सिंह ने बड़ा राज खोला है। आरोपी कुंदन का पूरा परिवार ही अपराधी प्रवृति का निकला। कुंदन से पूछताछ के बाद की गई छापेमारी से पुलिस ने कुंदन के चाचा ललन सिंह और समीर भारती के बथान में छापेमारी की। इस दौरान बथान में भूसा के अंदर छिपा कर रखी गईं दो देसी पिस्तौल, दो देसी कट्टे और 35 राउंड विभिन्न बोर के कारतूस मिले। इसके अलावा पुलिस ने उसके घर से पांच कार्टून शराब भी बरामद की है।

आपराधिक प्रवृत्ति का निकला पूरा परिवार

एसपी विनय तिवारी ने घटनास्थल राजधानी चौक पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपी कुंदन ने पुलिस को बताया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसके चाचा ललन सिंह ने ही हथियार दिया था। ललन की पत्नी पहले मुखिया का चुनाव लड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि छात्रा की हत्या के चौबीस घंटे के अंदर आरोपी शिवनाथपुर गांव के ही कुंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था।

एसपी ने बताया कि रात गिरफ्तारी के बाद कुंदन से हत्या को लेकर पूछताछ शुरू की गई तो इस पूरे मामले में नई कहानी सामने आ गई। एसपी ने बताया कि कुंदन का चाचा ललन सिंह, समीर भारती शराब और हथियारों के सौदागर हैं। पूछताछ के बाद ललन सिंह के घर पर रात छापेमारी की गई। उसके बाद हथियारों के जखीरा के साथ ही शराब का कार्टून मिले।

छात्रा के परिजनों को पता थे कुंदन के परिवार के अपराध

एसपी ने बताया कि पहले कुंदन और छात्रा के बीच कुछ दिनों तक संबंध थे। लेकिन छात्रा के परिवार के लोगों को कुंदन के परिवार के अपराध की जानकारी थी। इस कारण उन्होंने छात्रा को कुंदन से दूर रहने की बात कही। उसके बाद छात्रा कुंदन से दूर-दूर रहने लगी, जिससे कुंदन नाराज हो गया। उसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

घर से शराब मिलने के कारण सील होगा घर

एसपी ने बताया कि ललन सिंह के घर से शराब बरामद की गई है। इस लिए नियमानुसार उसके घर को सील किया जाएगा। साथ ही घर की निलामी के लिए विभाग को लिखा जाएगा। एसपी ने बताया कि ललन बिना सफेदपोश के संरक्षण के बिना इतना बड़ा रैकेट नहीं चला सकता था। उसके सफेदपोश के संरक्षण के लिंक को तलाशा जा रहा है। इसके लिए रोसड़ा के एसडीपीओ को आगे की कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है।

23 जून को हुई थी छात्रा की हत्या

23 जून को कोचिंग से लौटने के बाद साइकिल से घर की ओर जा रही छात्रा की शिवनाथपुर पुल के पास कुंदन कुमार सिंह ने नजदीक से सीने में तीन गोलियां मार दी थीं। इस हमले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में कुंदन कुमार सिंह के अलावा उसके चाचा ललन कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *