[ad_1]

सांकेतिक फोटो
– फोटो : Social Media
विस्तार
UPSSSC VDO Exam News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद के लिए ताजनगरी में 67 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में सॉल्वर गैंग सेंधमारी को पकड़ने के लिए कड़ी निगरानी रही। पहली बार आई स्कैनर और बायोमैट्रिक के माध्यम से हाजिरी लगाई गई। इसके चलते चार मुन्ना भाई धरे गए।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद के लिए आगरा में सोमवार को 67 केंद्रों पर परीक्षा आोजित हुई। पहले दिन ही सॉल्वर गैंग ने परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास किया। जांच के दौरान अलग-अलग सेंटर पर चार मुन्ना भाई धरे गए। यह दूसरे प्रतियोगियों की जगह परीक्षा देने आए थे।
यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू…मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा
इन सेंटर्स में पकड़े गए मुन्ना भाई
क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरीपर्वत और एसडी भदावर पीजी कॉलेज, कुबेरपुर, छलेसर में एक-एक मुन्ना भाई पकड़े गए। इसके अलावा स्वामी लीला शाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज, शाहगंज और अरबी पब्लिक स्कूल, गढ़ी ठाकुरदास रोहता, ग्वालियर रोड में भी जांच के दौरान एक-एक मुन्ना भाई को स्कूल स्टॉफ ने पकड़ा।
यह भी पढ़ेंः- घरवालों को किया फोन: ‘ससुरालियों ने बहुत प्रताड़ित किया, अब बर्दाश्त नहीं होता, मर रही हूं..और नहर में कूद गई’
दो-दो पालियों में है परीक्षा
ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद की परीक्षा में दोनों दिन 38-38 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शहर में 67 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। पहले दिन की परीक्षा संपन्न हो गई है। अभी अगले दिन यानी मंगलवार को भी परीक्षा है।
[ad_2]
Source link