दुष्कर्म आरोपी को सुनाया गया तालिबानी फरमान, पीट-पीटकर ले ली गई जान

[ad_1]

News Nation Bureau | Edited By : Vineeta Kumari | Updated on: 06 Oct 2022, 01:06:19 PM

dead body

दुष्कर्म आरोपी को सुनाया गया तालिबानी फरमान (Photo Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर)

Katihar:  

बिहार के कटिहार में अहले सुबह 30 वर्षीय युवक द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना करने पर परिजन और स्थानीय लोगों ने उग्र होकर आरोपी को तालिबानी फरमान सुना दिया. इसके तहत सरेआम आरोपी को मौत की सजा सुनाई गई. पंचायत लगाकर तालिबानी अंदाज में बलात्कार के आरोपी को भीड़ ने पहले एक पेड़ से बंधा और फिर पीटना शुरू कर दिया. पूरी घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के सटे बाजार की है, जहां लोगों की भीड़ ने रेप के आरोपी को तब तक पीटा गया, जब तक की उसकी हालत नाजुक नहीं हो गई और हसनगंज थाने की पुलिस पूरे मामले में बेखबर बनी रही. बताया जा रहा है कि वहशी मोहमद सागीर ने अपने पड़ोस की बच्ची को देर रात घर से उठा कर बहला-फुसलाकर बाजार स्थित गैस गोदाम समीप ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. 

बच्ची की चीख पर स्थानीय ग्रामीणों ने घिनौनी वारदात में शामिल वहशी को खदेड़ कर पकड़ने के बाद खजूर के पेड़ से बांध, उसकी धुनाई शुरू कर दी. घटना स्थल से महज 500 मीटर दूर थाना को भनक तब मिली, जब आरोपी अधमरे हालत में जिंदगी की भीख मांग रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को वहां से निकाला और उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है. वहीं पीड़िता इलाज स्थानीय हसनगंज अस्पताल में चल रहा है. पीड़ित बच्ची की मां ने लिखित शिकायत पुलिस को सुपुर्द किया है और बताया कि वहशी ने मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

वहीं आरोपी वहशी के परिजन ने कहा कि पड़ोस की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसकी पीटकर हत्या कर दी गयी. 

रिपोर्टर- नीरज झा






संबंधित लेख

First Published : 06 Oct 2022, 01:06:19 PM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *