[ad_1]

550 करोड़ का प्रस्ताव सदन में पास
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम सदन की कार्यवाही में सर्वसम्मति से 550 करोड़ रुपए का प्रस्ताव पास किया गया। नए वार्डों में दस करोड़ और पुराने वार्डो में पांच करोड़ से विकास कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की गई । सभी 100 वार्डों का प्रस्ताव बनाकर शासन को 30 जून के पहले भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari: मजदूर हत्याकांड में मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी, अब मिली ये तारीख
सदन की बैठक की कार्यवाही के दौरान शिवाला के पार्षद राजेश यादव ने संशोधन प्रस्ताव पेश किया। जिसे सभी ने स्वीकार किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को ताकीद किया गया कि फोन नहीं उठाने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। शिवाला के पार्षद राजेश यादव ने मेयर के गाउन नहीं पहनने पर सवाल उठाए। मेयर ने सदन को जवाब दिया कि मैं सदन के अन्य पार्षदों से अलग नहीं दिखना चाहता हूं। इस नाते गाउन नहीं पहना।
[ad_2]
Source link