Dehradun: मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के बाद हुआ विवाद, सीएम के सामने मंडल पदाधिकारी को युवक ने जड़ा थप्पड़

[ad_1]

Dehradun News Bjp Workers fight after Mera booth sabse Majboot programme in front of CM dhami

भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देहरादून में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने कहा-सुनी के दौरान मंडल पदाधिकारी के थप्पड़ जड़ा तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उस समय मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मचे हंगामे से वहां मौजूद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दिए आठ हफ्ते में नियुक्ति के आदेश

मंगलवार को आईटीडीए ऑडिटोरियम में भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने से ठीक पहले सीएम धामी बाहर निकले। उन्होंने गेट के पास ही मीडिया कर्मियों से बातचीत अभी शुरू ही की थी कि ऑडिटोरियम के अंदर पार्टी के कार्यकर्ता व एक युवक के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि एक युवक ने पार्टी के मंडल पदाधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे अन्य कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने युवक को धुन डाला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *