हादसा : रीवा पिकनिक पर जा रहे व्यापारियों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत, प्रयागराज के रहने वाले थे तीनों

[ad_1]

car of the businessmen going on picnic fell into the ditch, three died, all three youths were residents of Pra

खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त कार।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


शहर से करीब 98 किमी दूर रीवा के क्योटी वाटरफॉल में पिकनिक मनाने जा रहे शहर के व्यापारियों की कार 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मध्य प्रदेश स्थित रीवा के गढ़ थानाक्षेत्र में देवास गांव के पास हुई। दोनों घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज, रीवा में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में पंकज जायसवाल (46), मनीष जायसवाल (42) व शिवम जायसवाल (26) शामिल हैं। पंकज कीडगंज में विश्वामित्र सिनेमाहाॅल के पास रहता था। जबकि मनीष मुट्ठीगंज बरगद वाली गली और शिवम कोठापार्चा, डी रोड पर रहता था। तीनों अपने छह अन्य साथियों के साथ बुधवार को क्योटी फॉल पिकनिक मनाने जा रहे थे। इनमें से पांच क्रेटा कार जबकि चार एक अन्य गाड़ी में सवार थे।

दोपहर में एक बजे के करीब सभी लालगांव चौकी अंतर्गत देवास मोड़ पुलिया के पास पहुंचे थे, तभी आगे चल रही क्रेटा कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पुलिया से 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *