Kullu News: मनाली में अभिनेता सोनू सूद ने बिहार के युवक से खरीदी स्ट्रॉबेरी

[ad_1]

Actor Sonu Sood buys strawberries from youth from Bihar in Manali

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद
– फोटो : संवाद

विस्तार


बॉलीवुड अभिनेता सोनू बीते दिनों मनाली में भुट्टे बेचकर आजीविका चलाने वाले उत्तर प्रदेश के एक युवक के लिए दुल्हन की तलाशते नजर आए थे। अब मनाली में स्ट्रॉबेरी बेचकर आजीविका चलाने बिहार के एक युवक के साथ अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  सोनू सूद ने बिहार के गया जिले के सूरज कुमार से पूछा कि वह एक दिन में कितनी स्ट्रॉबेरी बेचता है। घर में माता-पिता से बात होती है और क्या घर के लिए पैसे भेजता है?

इसके बाद अभिनेता ने युवक के पास मौजूद स्ट्रॉबेरी के सभी बॉक्स खरीद लिए।  बता दें, अभिनेता सोनू सूद इन दिनों शूटिंग के लिए मनाली आए हुए हैं। वह मनाली और लाहौल की हसीन वादियों में शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवती भी आई हैं। शूटिंग पिछले दो हफ्तों से चल रही है। सोनू सूद टीवी के एक कार्यक्रम की शूटिंग के लिए आए हैं।  इससे पहले मनाली में व्यायाम करते व ट्रैक्टर चलाते हुए भी उनका वीडियो वायरल हुआ था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *