गलत संगत में भटके रास्ता: इश्क तो कहीं दौलत के नशे में जीवन तबाह कर रहे ये रंगबाज, प्यार में बन गए कातिल

[ad_1]

young boys destroying life in love and crime in gorakhpur

महंगी बाइक के साथ गिरफ्तार पीयूष और उसका साथी। (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


जवानी में रंगबाजी का शौक कोई नई बात नहीं है, मगर कुछ दिनों की इस हनक के चक्कर में युवाओं का जीवन इस कदर तबाह हो जाता है कि दोबारा संभाले  नहीं संभलता। दोस्तों की मंडली में रंगबाजी चाहे किसी को प्रेमजाल में फंसाकर अंदाज दिखाने की हो या शानो शौकत के लिए गलत ढंग से दौलत कमाने की, अंजाम खतरनाक ही होता है। कोई किस्मत से बच जाए तो बात और है, मगर ज्यादातर जेल की सलाखों के पीछे ही नजर आते हैं।

ऐसे कई रंगबाज बीते दिनों पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनमें गलत ढंग से पैसा कमाने तो कोई अवैध संबंधों के चक्कर में फंसकर हत्यारा बना और कई शराब की लत में लुटेरे बन गए।

ऐसे युवा जब पकड़े जाते हैं, तब पछताने के सिवा उनके सामने कोई चारा नहीं बचता। कुछ मां-बाप तो लोकलाज के चक्कर में साथ तक छोड़ देते हैं। कई पकड़े जाने के बाद पुलिस के पास तरह-तरह से सिफारिश लेकर पहुंचते है।

इसे भी पढ़ें: अकीदत और सादगी से मनाया गया कुर्बानी का पर्व, अमन चैन की मांगी गई दुआ

दरअसल, गलत रास्ते को चुनते समय युवाओं को इस बात का अहसास नहीं होता है कि पकड़े गए तो कॅरिअर तो बरबाद होगा ही, परिवार भी तबाह हो जाएगा। फंसने के बाद काम धंधे से ही नहीं, नौकरी से भी हाथ धो बैठते हैं। जानिए कुछ ऐसे ही युवाओं का बुरा हश्र…

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *