गोरखपुर विश्वविद्यालय: पत्रकारिता में टॉपर वंदना को मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल, किया गया सम्मानित

[ad_1]

Topper Vandana got Atul Maheshwari Smriti Gold Medal in Journalism

वंदना तिवारी को अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल देते कुलपति प्रो.राजेश सिंह।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (बीजे) की टॉपर वंदना तिवारी को अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने वंदना को मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोल्ड मेडल पाकर उत्साहित वंदना ने कहा कि वह मीडिया के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें: दीक्षांत समारोह के बाद प्रो. कमलेश गुप्ता फिर निलंबित, तीसरी बार हुई कार्रवाई

जिले के बेलीपार क्षेत्र के बिस्टौली गांव की रहने वाली वंदना के पिता संतोष तिवारी फोटो स्टूडियो चलाते हैं। मां आशा देवी गृहिणी हैं। वंदना ने नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज बड़हलगंज से कक्षा 10वीं में 86 और 12वीं में 86 फीसदी अंक हासिल किया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई करने के बाद डीएलएड का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से बीजे की पढ़ाई पूरी की है।

बीजे की टॉपर वंदना को 900 में 740 अंक प्राप्त हुए हैं। वंदना ने कहा कि अतुल माहेश्वरी स्मृति गोल्ड मेडल पाकर हौसला बढ़ा है। लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से है। अब मीडिया के क्षेत्र में ही कॅरियर बनाना चाहती हूं। दीक्षांत समारोह में बेटी के गोल्ड मिलने की उपलब्धि का साक्षी बनने माता-पिता भी पहुंचे थे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *