[ad_1]

घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हो गया । गाड़ी में सवार चार लोग बुरी तरह से फंस गये। घटना शाम की है जब दो कार एक दूसरे से टकरा गई। कार में टक्कर होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। कार में चार लोग बुरी तरह से फंस गये जिन्हें बहुत मुश्किल से स्थानीय लोगों ने कार से बाहर निकाला। घटना के संबंध में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक कार बहुत तेजी से पटना से दानापुर की तरफ जा रही थी। तभी काफी तेज गति में होने के कारण कार (BR 01AS 0009) सड़क के किनारे डिवाइडर से टकराते हुए सडक के दूसरी तरफ जाकर एक दूसरे कार (BR01 CV 6055) से टकरा गई। इस कार में चालक सहित चार लोग सवार थे जिसमें स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को घायल अवस्था में निकालकर पटना के निजी अस्पताल में भेजा गया जबकि चौथे शख्स को अब तक कार से निकालने की कवायद जारी है। जोरदार टक्कर होने की वजह के चौथा शख्स बहुत बुरी तरह से गाड़ी में फंसा हुआ है। उस शक्स को कार से बाहर निकालने के लिए कटर की आवश्यकता है। पुलिस अब कटर उपलब्ध कराकर कार में फंसे शख्स को बाहर निकालने में जुटी हुई है।
[ad_2]
Source link