Uniform Civil Code: सरकार को आज नहीं सौंपा जाएगा यूसीसी का ड्राफ्ट, विशेषज्ञ समिति करेगी अपना रुख साफ

[ad_1]

Uniform Civil Code Draft will not come today expert committee will present its views on subjects Uttarakhand n

यूसीसी
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार


उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयार हो रही ड्राफ्ट रिपोर्ट प्रदेश सरकार को शुक्रवार को नहीं सौंपी जा सकेगी। इसके लिए समिति को और समय लग सकता है। माना जा रहा है कि एक पखवाड़े के भीतर समिति सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी। अलबत्ता ड्राफ्ट बनाने के लिए गठित जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई समिति नई दिल्ली में शुक्रवार को मीडिया के सामने यूसीसी से जुड़े विषयों को लेकर हो रही बातों पर अपना रुख साफ कर सकती है।

विशेषज्ञ समिति के सदस्य पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली में हैं और ड्राफ्ट रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, ड्राफ्ट तैयार करने का काम तकरीबन अंतिम रूप में हैं। जानकारों का मानना है कि यूसीसी पर केंद्र सरकार के फोकस के बाद विशेषज्ञ समिति की रणनीति में बदलाव हुआ है।

Uttarakhand: बहुचर्चित स्टिंग मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत को CBI का नोटिस, कोर्ट में पेश होने के आदेश

अभी तक यही संभावना जताई जा रही थी कि समिति 30 जून को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यही उम्मीद कर रहे थे। लेकिन नई परिस्थितियों और राष्ट्रीय विधि आयोग की सक्रियता के बाद अब इसमें कुछ और वक्त लगने की संभावना जताई जा रही है। इस लिहाज से रिपोर्ट के जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में कभी भी सरकार को सौंपी जा सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *