‘हमें आपस में है प्यार’: लापता किशोरियों को पुलिस ने खोज निकाला, बोलीं- हमें साथ-साथ जीना है, जानिए पूरा मामला

[ad_1]

Police found two missing girls in Etawah, said we love each other and want to live together

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


इटावा जिले के जसवंतनगर कस्बा में पिछले हफ्ते गायब हुईं दो किशोरियों को पुलिस ने गुरुवार सुबह हाईवे के पास बस स्टैंड से खोज लिया। किशोरियों ने किसी के ले जाने वाली बात से इनकार किया है। कहा कि वह आपस में एक-दूसरे से प्यार करती हैं।

दोनों ने अपने समलैंगिक प्यार का परिजनों और पुलिस के सामने इकरार किया है। कस्बे की दो किशोरियां 22 जून दोपहर को परिजनों से बाजार जाने की बात कहकर घर से एक साथ निकली थीं। जब दोनों शाम पांच बजे तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया।

यहां काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। दूसरे दिन दोनों के परिजनों ने पुलिस को उनके लापता होने की तहरीर दी। थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाशना शुरू किया। लापता दोनों किशोरियों की लोकेशन पता करने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *